फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices down by more than 900 rupees during wedding season

शादी के सीजन में 900 रुपये से ज्यादा गिरा सोने-चांदी का भाव

Wed, 06 Nov 2019 06:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 06 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down by more than 900 rupees during wedding season
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में 900 रुपये से ज्यादा की कमी देखने को मिली। बुधवार को सोने की कीमतों में 301 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी में चांदी की कीमतों में प्रति किलो 906 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 38870 रुपये थी जबकि चांदी के दाम 46509 रुपये प्रति किलो रहे। इससे पहले मंगलवार को दस ग्राम सोने के दाम 39,171 रुपये रहे थे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 47,415 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम किये जाने से चांदी की कीमत में यह गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी 301 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में यह कमी सोने की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट की वजह से देखने को मिली है। साथ ही रुपये में गिरावट का भी सोने की कीमतों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1486 अमेरिकी डॉलर प्रति आउंस रही वहीं चांदी 17.54 अमेरिकी डॉलर प्रति आउंस पर बिकी। 

वायदा भाव में तेजी

एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.51 फीसद या 195 रुपये की तेजी के साथ 38,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव 0.07 फीसद या 33 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 45,533 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed