फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices down by 956 rupees on friday

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने-चांदी की कीमतों में 956 रुपये तक की गिरावट

Fri, 08 Nov 2019 06:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 08 Nov 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down by 956 rupees on friday
- फोटो : अमर उजाला

कमजोर वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 196 रुपये सस्ता होकर 38,706 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। बृहस्पतिवार को यह 38,902 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग में नरमी से चांदी भी 956 रुपये सस्ती होकर 45,498 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गुरुवार को यह कीमत 46,454 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल का कहना है कि वैश्विक स्तर कीमतों में आई नरमी से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने में 196 रुपये की गिरावट देखने को मिली। उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे कमजोर चल रहा था। आरंभिक कारोबार के दौरान शुक्रवार को रुपया सकारात्मकता का रुख लिए खुला और उस समय 30 पैसे टूटकर 71.27 रुपये रह गया जब मूडीज ने भारत के कमजोर आर्थिक विकास दर को देखते हुए भारत की साख दर को बदलकर नकारात्मक घोषित किया। 
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलीवरी वाला सोना 230 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत तेज होकर 37,805 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 2,040 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, फरवरी 2020 डिलीवरी सौदे में सोना 257 रुपये और 0.68 प्रतिशत बढ़कर 37,875 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 228 लॉट का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,471 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.06 डॉलर प्रति औंस रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed