फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver price today chandi in rise in international community

Gold Silver Price: चांदी में 2,600 रुपये का उछाल, सोना 150 रुपये बढ़ा

Fri, 07 Jun 2024 08:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2024 08:57 PM IST
सार

सोने की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
gold silver price today chandi in rise in international community
सोने की कीमत में चढ़ाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 2,600 रुपये का उछाल देखा गया। कीमतों में उछाल के बाद चांदी 95,900 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गयी जबकि सोने में भी 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन मजबूत होते हुए चांदी की कीमत आज 2,600 रुपये बढ़कर 95,900 रुपये प्रति किग्रा हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,300 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


इस बीच, सोने की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, 'विदेशी बाजार में तेजी के संकेत के बीच दिल्ली बाजार में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो 150 रुपये की मजबूती दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 2,366 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर अधिक है।
विज्ञापन


गांधी ने कहा, 'शुक्रवार को सोने में थोड़ा सकारात्मक कारोबार हुआ, जिसे नरम अमेरिकी डॉलर और कमजोर अमेरिकी वृहद-आर्थिक आंकड़े से समर्थन मिला। केंद्रीय बैंकों के उधारी लागत में कटौती करने की उम्मीदों के बीच यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने की पुष्टि की है। इससे सर्राफा की कीमतों को आगे की दिशा मिलेगी।' चांदी भी बढ़कर 31.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। गुरुवार को यह 30.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed