फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Silver Price price per gram 89k plus silver on four month high sarafa bazar price update in hindi

Gold-Silver: सोने की रिकॉर्ड छलांग, ₹89,000 के स्तर से पार, ₹2000 की उछाल के साथ चांदी 4 महीने के उच्च स्तर पर

Fri, 14 Feb 2025 08:34 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Fri, 14 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का भाव 1300 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी शुक्रवार को दो हजार रुपये की तेजी के साथ एक लाख रुपये प्रतिकिलो ग्राम हो गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Gold Silver Price price per gram 89k plus silver on four month high sarafa bazar price update in hindi
सोने चांदी का भाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजार में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 1300 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1300 रुपये की तेजी के साथ 89000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि पहले इसका भाव 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इसके अलावा चांदी की कीमत भी शुक्रवार को दो हजार रुपये की तेजी के साथ एक लाख रुपये प्रतिकिलो ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 184 रुपये की तेजी के साथ 85,993 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि एमसीएक्स पर चांदी वायदा भाव 2,517 रुपये बढ़कर 97,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी टैरिफ नीतियों के लगातार समर्थन से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। एमसीएक्स पर सोने में तेजी आई, जबकि कॉमेक्स पर सोना बढ़कर 2,935 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अब आगामी अमेरिकी खुदरा बिक्री और कोर खुदरा बिक्री के आंकड़ों पर ध्यान देने की जरूरत है। यह सोने की अगली चाल को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 6.49 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2951.89 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना भी बढ़कर 2,929.79 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजार में भी कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग चार फीसदी बढ़कर 34 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार कॉमेक्स गोल्ड वायदा ने लगातार तीसरे दिन अपनी बढ़ोतरी जारी रखी, जो 2,960 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। ऊपर की ओर रुझान ने सोने को लाभ में रखा है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई देशों के खिलाफ पारस्परिक टैरिफ लगाने की संभावना ने वैश्विक व्यापार और आर्थिक दृष्टिकोण में अनिश्चितता पैदा कर दी है। इससे सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed