{"_id":"67bc65b9832f665d61006806","slug":"gold-silver-price-monday-trading-saraffa-bazar-updates-10-gms-sone-ki-kimat-chandi-ka-rate-hindi-news-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 350 रुपये बढ़कर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, चांदी स्थिर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: सोना 350 रुपये बढ़कर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, चांदी स्थिर
Mon, 24 Feb 2025 05:58 PM IST
बशु जैन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 24 Feb 2025 05:58 PM IST
सार
Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 350 रुपये बढ़कर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गईं हैं। जबकि चांदी एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल...।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव।
- फोटो : PTI
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 350 रुपये बढ़कर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गईं हैं। जबकि चांदी एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को सोने की कीमत 350 रुपये बढ़कर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 350 रुपये बढ़कर 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
विदेशी बाजारों में अप्रैल आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 2,954.71 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि हाजिर सोना भी 5.50 डॉलर बढ़कर 2,941.55 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सप्ताह 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने क्रमश: 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई को छुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारिक तनावों के कारण अनिश्चितता से बचाव के लिए सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बनी रहने के कारण सोमवार को सोने में हल्की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर ने भी कीमती धातु को बढ़ावा दिया है। डॉलर सूचकांक में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई और मिश्रित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े के बीच यह नीचे कारोबार कर रहा है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कॉमेक्स सोना के 2,925 डॉलर से ऊपर बने रहने से सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई। रुपये में कमजोरी ने एमसीएक्स सोने को अतिरिक्त समर्थन दिया।
एबंस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर के आसपास बनी हुई हैं। सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत रहने के कारण कीमती धातु की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक आर्थिक अस्थिरता और नीति अनिश्चितता से बचाव के लिए सोना जमा कर रहे हैं। वहीं एशियाई बाजार में चांदी वायदा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.20 डॉलर प्रति औंस रही।
संबंधित वीडियो

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन