फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Silver latest Price Update both are became cheaper before budget, know the latest price here

Gold Silver Rate Today: बजट से पहले सस्ता हआ सोना और चांदी, यहां जानें कीमती धातुओं का ताजा भाव

Mon, 31 Jan 2022 06:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

Gold Silver Latest Price Update: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कमजोर कीमतों और रुपये की मजबूती के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव मामूली रूप से 5 रुपये की गिरावट के साथ 47,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
 

विज्ञापन
Gold Silver latest Price Update both are became cheaper before budget, know the latest price here
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कमजोर कीमतों और रुपये की मजबूती के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव मामूली रूप से 5 रुपये की गिरावट के साथ 47,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी भी 27 रुपये की गिरावट के साथ 60,914 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 60,941 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन


सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 74.62 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। सोने की कीमतों में गिरावट के कारण दबाव में कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed