39300 के पार हुई सोने कीमत, 270 रुपये उछली चांदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत जहां 39300 के पार चली गई, वहीं चांदी का भाव 270 रुपये तक उछल गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरें घटने के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है. इसीलिए सोने की कीमतों को सहारा मिला है।
यह रही सोने-चांदी की कीमतें
सराफा बाजार में सोने की कीमत 181 रुपये बढ़कर 39395 रुपये हो गई। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 115 रुपये बढ़कर 39,017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। बुधवार को 24 कैरेट सोना 38,902 रुपये पर बंद हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी में भी 100 रुपये की तेजी देखी गयी और वह 30,300 ग्राम के भाव पर रही।
यह हाल चांदी की कीमतों में भी देखने को मिला
सराफा बाजार में चांदी का भाव 270 रुपये बढ़कर 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गुरुवार को चांदी का भाव 95 रुपये बढ़कर 47,490 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।