फिर से 40 हजार के करीब पहुंचा सोने का भाव, 48000 के पार हुई चांदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। मांग में बढ़ोतरी के चलते सोना फिर से 40 हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 48 हजार रुपये के पार चली गई।
दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 116 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। इससे सोने का कीमत 39,630 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 39,514 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
454 रुपये बढ़ गई चांदी की कीमत
वहीं चांदी की कीमतों में 454 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 48,060 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले सत्र में 47,606 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा अधिक लिवाली किये जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आ रही है।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया किमजबूत वैश्विक रुख और शादियों की मांग आने से कीमतों में यह तेजी आई है। न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,504 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।