फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today january

Gold-Silver Price: सोना 114 रुपये महंगा हुआ, चांदी में 319 रुपये की गिरावट आई

Mon, 13 Feb 2023 05:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 13 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

Gold-Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतें 114 रुपये बढ़कर 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजार में सोना 1863.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी वैश्विक बाजार में 21.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today january
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के बाजार में सोने की कीमतों में 114 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इस दौरान सोना 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 56,868 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


हालांकि चांदी की कीमतों में 319 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है और यह 66,802 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। एचडीएफसी कॉमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतें 114 रुपये बढ़कर 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजार में सोना 1863.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी वैश्विक बाजार में 21.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन

सौमिल गांधी के अनुसार सोमवार को एशियाई बाजारों के कारोबारी सेशन में सोना सपाट ढंग से कारोबार करता दिखा। उनके अनुसार अमेरिका में सोने की कीमत अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने से पहले 1850-1875 डॉलर प्रति औंस के लिमिटेड रेंज में मजबूत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed