{"_id":"63b6ebf8d9e45850551466f9","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-january-05-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 201 रुपये की गिरावट, चांदी 1475 रुपये लुढ़की","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 201 रुपये की गिरावट, चांदी 1475 रुपये लुढ़की
Thu, 05 Jan 2023 08:56 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:56 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 201 रुपये की गिरावट के साथ 55,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,475 रुपये गिरकर 69,286 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 201 रुपये की गिरावट के साथ 55,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 1,475 रुपये गिरकर 69,286 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, "हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को शुरुआती एशियाई घंटों में कॉमेक्स स्पॉट सोने की कीमतों में गिरावट आई।"
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोना लाल निशान में 1,848 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि सदस्य दो प्रतिशत मुद्रास्फीति लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि अस्वीकार्य रूप से उच्च मुद्रास्फीति को कम करने के लिए फेड का कड़ा रुख बना रहेगा।
विज्ञापन