फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना 170 रुपए उछला, चांदी 300 रुपये फिसली

Wed, 07 Feb 2024 05:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Feb 2024 05:55 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 170 रुपये की तेजी के साथ 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 170 रुपये की तेजी के साथ 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन चांदी 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिसमें) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।" 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 2,033 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, इस दौरान चांदी का भाव मामूली गिरावट के साथ 22.24 डॉलर प्रति औंस रह गया। गांधी ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल और डॉलर में गिरावट के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed