{"_id":"658acc60f42b4b1dd705c7f5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 250 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 350 रुपये उछली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 250 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 350 रुपये उछली
Tue, 26 Dec 2023 06:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:21 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 350 रुपये की तेजी के साथ 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत में मंगलवार को 250 रुपये की तेजी आई।
विज्ञापन
चांदी की कीमत भी 350 रुपये की तेजी के साथ 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 2,062 डॉलर प्रति औंस हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,052 डॉलर प्रति औंस था। चांदी मामूली तेजी के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
विज्ञापन
सौमिल गांधी ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव 10 डॉलर की तेजी के साथ 2,062 डॉलर प्रति औंस हो गया।