फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये उछली

Fri, 22 Dec 2023 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Dec 2023 06:22 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर  79,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,050 डॉलर प्रति औंस और 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
डिजिटल गोल्ड। - फोटो : Pixabay

विस्तार

विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर  79,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,050 डॉलर प्रति औंस और 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 13 डॉलर की तेजी के साथ 2,050 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिकी वृद्धि दर के तीसरी तिमाही में निचले स्तर पर आने के बाद डॉलर सूचकांक अगस्त की शुरुआत के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गया इससे सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा दिखा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed