{"_id":"6585869e5a06382e990da9e3","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये उछली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये उछली
Fri, 22 Dec 2023 06:22 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:22 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,050 डॉलर प्रति औंस और 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
डिजिटल गोल्ड।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,050 डॉलर प्रति औंस और 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 13 डॉलर की तेजी के साथ 2,050 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिकी वृद्धि दर के तीसरी तिमाही में निचले स्तर पर आने के बाद डॉलर सूचकांक अगस्त की शुरुआत के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गया इससे सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा दिखा।"
विज्ञापन