फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में मुनाफावसूली हावी; दिल्ली में 7000 रुपये टूटा सोना, चांदी भी ₹17000 फिसली

Fri, 24 Oct 2025 07:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिवाली के बाद शुक्रवार को जब सर्राफा बाजार में करोबार शुरू हुआ तो सोने-चांदी में बड़ी मुनाफावसूली दिखी। इससे कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली के बाजारों में सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह कीमत 18 अक्तूबर को बंद हुए भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में करीब 7,000 रुपये सस्ती है। चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

दिवाली के बाद शुक्रवार को जब सर्राफा बाजार में करोबार शुरू हुआ तो सोने-चांदी में बड़ी मुनाफावसूली दिखी। इससे कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली के बाजारों में सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह कीमत 18 अक्तूबर को बंद हुए भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में करीब 7,000 रुपये सस्ती है। वहीं, चांदी की कीमत भी गिरकर 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले सत्र में चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

सोना-चांदी दोनों में बड़ी गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,25,600 रुपये और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सभी करों सहित 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिवाली के मौके पर चार दिनों तक बंद रहने के बाद जब शुक्रवार को सर्राफा बाजार खुले तो निवेशकों को कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में भी गिरावट का दौर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुक्रवार को सोना हाजिर 0.93 प्रतिशत गिरकर 4,087.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें 0.67 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं, चांदी भी 1.66 प्रतिशत फिसलकर 48.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताई गिरावट की वजह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, “सोने में सुधार बनाए रखना मुश्किल हो गया है क्योंकि बाजार में अब तेजी से मुनाफावसूली हो रही है। व्यापारी नई खरीदारी से बच रहे हैं।” उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद भारत में मांग घटने की उम्मीद है, क्योंकि त्योहारी खरीद अब थम चुकी है।


ये भी पढ़ें: Vodafone Idea: सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्तूबर को होगी एजीआर मामले पर सुनवाई, वोडाफोन-आइडिया ने दायर की है अपील


मिराए एसेट शेयर खान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि “भू-राजनीतिक तनाव फिलहाल कम हुआ है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 30 अक्टूबर को बैठक तय हुई है। इसी कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि “अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर में कटौती से गिरावट सीमित रहेगी और सोना 4,000 से 4,200 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकता है।”

ये भी पढ़ें: Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 अरब डॉलर बढ़कर $702.2 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, “अमेरिका में सरकारी बंदी और व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता के चलते बाजार फिलहाल सतर्क रुख अपनाए रहेगा।” कुल मिलाकर वैश्विक संकेतों की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव में नरमी और भारत में त्योहारी मांग खत्म होने के चलते सोने-चांदी दोनों की चमक फिलहाल फीकी पड़ती दिख रही है।
ये भी पढ़ें: Piyush Pandey: 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' से 'दो बूंद जिंदगी की' तक, पीयूष पांडे की विरासत जो हमेशा जीवित रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed