फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: दिल्ली में सोना 70 रुपये बढ़कर 98170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर, जानें चांदी का भाव

Thu, 17 Apr 2025 06:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

Gold Silver Price: वैश्विक मांग के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोना 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,400 रुपये की गिरावट के साथ 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक मांग के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोना 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 70 रुपये बढ़कर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को इसका बंद भाव 97,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

विज्ञापन

डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक तनाव बढ़ने से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, "कमजोर डॉलर, बढ़ते व्यापार युद्ध तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के बाद वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहने के कारण सोने की कीमतों में उछाल जारी है, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के कारण आपूर्ति शृंखला बाधित हो रही है और मुद्रास्फीति और मंदी की आशंका बढ़ रही है। चूंकि बाजार इन जोखिमों से जूझ रहे हैं, इसलिए अस्थिरता बनी हुई है, जिससे विश्वसनीय बचाव के रूप में सोने की भूमिका मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman: 'वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय बाजार ने दिखाया लचीलापन', बोलीं वित्त मंत्री

मेहता ने कहा, "तेजी की भावना को बढ़ाते हुए प्रमुख बैंकों ने सोने के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है, जो इक्विटी, बांड और मुद्राओं में व्यापक बिकवाली का संकेत है। इसके साथ ही सोना-समर्थित ईटीएफ में लगातार प्रवाह और केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की निरंतर खरीद भी दिख रही है।" हालांकि, चांदी की कीमत 1,400 रुपये की गिरावट के साथ 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में भी सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड स्तर पर

इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 3,357.81 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह अपनी सारी बढ़त खोकर 3,328.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।



कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा यह चेतावनी दिए जाने के बाद कि अमेरिकी व्यापार नीति पर अनिश्चितता का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है, निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता कम हो सकती है। यही कारण है सोने में बढ़त जारी रही और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।" एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 1.37 प्रतिशत गिरकर 32.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बंपर उछाल; सेंसेक्स और 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23800 के पार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक अब प्रारंभिक बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और गुरुवार को जारी होने वाले फिलाडेल्फिया फेड विनिर्माण आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed