फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोने का भाव 200 रुपये कम होकर 89100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर

Thu, 06 Mar 2025 07:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की नरमी के साथ 89100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान चांदी का भाव 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सोने की कीमतों में गुरुवार को हल्की नरमी दिखी। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की नरमी के साथ 89100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


दूसरी ओर, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी बुधवार के 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से 200 रुपये नरम पड़कर 88,700 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान चांदी का भाव 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। 
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 112 रुपये घटकर 85,721 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स सोना वायदा 12.20 डॉलर या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,913.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच, हाजिर सोना 15.57 डॉलर की गिरावट के साथ 2,903.82 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैरिफ पर अमेरिकी एलानों के बीच सोने में दिखी मुनाफावसूली

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि निवेशक टैरिफ के नवीनतम घटनाक्रम और उसके प्रभावों को आंकने की कोशिश कर रहे हैं।" गांधी ने आगे कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए कीमती धातु में मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया है।


उन्होंने कहा, "अमेरिका द्वारा मैक्सिकन और कनाडाई वाहन निर्माताओं को एक महीने के लिए टैरिफ से छूट दिए जाने के बाद अल्पकालिक व्यापारियों ने भी अपनी लंबी स्थिति में कटौती की, जिससे व्यापार युद्ध के और बढ़ने की आशंका कम हो गई।" एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिकी एडीपी गैरकृषि रोजगार, गैरकृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर टिकी हुई है। इससे सर्राफा कीमतों में अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed