फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 500 रुपये बढ़कर 81300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 2300 रुपये उछली

Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ दो महीने के उच्चतम स्तर 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी इस दौरान 2,300 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ दो महीने के उच्चतम स्तर 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को यह बहुमूल्य धातु 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी इस दौरान 2,300 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि बुधवार को इसका भाव 91,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस बीच, एमसीएक्स पर गुरुवार को वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 297 रुपये या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 79,007 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "रुपये के कमजोर होने से एमसीएक्स पर सोना 79,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है।"

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने में मजबूती

गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 86.56 (अनंतिम) पर बंद हुआ, विदेशों में मजबूत अमेरिकी मुद्रा, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी के कारण इसमें गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी का भाव 654 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत बढ़कर 93,510 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 19.70 डॉलर प्रति औंस या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 2,737.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, जतिन त्रिवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोने में तेजी अमेरिकी सीपीआई डेटा के जारी होने के बाद आई। अमेरिका में दिसंबर में उम्मीदों के अनुरूप रहा। हालांकि, उम्मीद से कम कोर सीपीआई ने सोने की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन दिया। त्रिवेदी ने कहा कि मुद्रास्फीति के नरम आंकड़े ने फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती जारी रखने की उम्मीदों को मजबूत किया है, जिससे सोने की तेजी को बल मिला है।

बाजार की नजर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आने वाले आंकड़ों पर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार सहभागियों की नजर अमेरिका के महत्वपूर्ण मैक्रो आंकड़ों पर रहेगी, जैसे खुदरा बिक्री और फिलाडेल्फिया फेड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स, जो गुरुवार को जारी किए जाएंगे, जो बुलियन कीमतों को और दिशा प्रदान करेंगे। कॉमेक्स चांदी वायदा भी एशियाई बाजार में 1.28 प्रतिशत बढ़कर 31.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।



ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोने के लिए भविष्य का दृष्टिकोण बहुत आशावादी है, जिसे कई संभावित उत्प्रेरकों से बल मिला है। भविष्य के ट्रम्प प्रशासन की अनुमानित आर्थिक नीतियां, जैसे कि अधिक कर कटौती और उच्च टैरिफ, महंगाई के दबाव को बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed