फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 250 रुपये बढ़कर 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 300 रुपये चढ़ी

Thu, 26 Dec 2024 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया वहीं, चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। गुरुवार को यह 300 रुपये बढ़कर 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को सोना 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। गुरुवार को यह 300 रुपये बढ़कर 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को क्रिसमस के मौके पर कमोडिटी बाजार बंद रहा।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 78,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को दिया, जिससे सर्राफा कीमतों को मदद मिली।
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 442 रुपये या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,712 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। "क्रिसमस के बाद बाजारों में कारोबार फिर से शुरू होने के कारण डॉलर के थोड़े कमजोर होने से गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, "हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बाद निवेशकों के सतर्क बने रहने से लाभ सीमित रहा, जिससे ब्याज दरों में कटौती के कम आक्रामक दृष्टिकोण का संकेत मिला।"

एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 343 रुपये या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 89,669 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।  वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 9.10 डॉलर प्रति औंस या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 2,644.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ते तनाव के बाद व्यापारियों द्वारा सुरक्षित निवेश में रुचि दिखाए जाने से गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। गांधी ने कहा, "बाजार सहभागियों को अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों - साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों - का इंतजार रहेगा, जो गुरुवार को जारी होंगे, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।" एशियाई कारोबार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 30.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।


कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा, "मजबूत अमेरिकी डॉलर और जोखिम धारणा में सुधार से भी सोने पर दबाव पड़ रहा है। कीमतें 2,640 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर हो गई हैं, जो कम छुट्टियों के कारोबार और अमेरिकी शेयरों में साल के अंत में तेजी के बीच सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed