फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में बिकवाली से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या चल रहा भाव

Fri, 13 Dec 2024 06:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Dec 2024 06:36 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण बहुमूल्य धातु 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गई। चांदी 4,200 रुपये लुढ़ककर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण बहुमूल्य धातु 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गई। व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख से भी सर्राफा कीमतों में भारी गिरावट आई।

विज्ञापन


99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये टूटकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 4,200 रुपये लुढ़ककर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपए घटकर 79,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पहले इसका भाव 80,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 539 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से मिले-जुले संकेत मिलने के बाद बाजार में बिकवाली

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट तथा साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में वृद्धि जैसे अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से मिले-जुले संकेत मिलने के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे कॉमेक्स पर सोने की कीमत घटकर 2,670 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।"


इसी तरह, शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने में भी गिरावट आई। त्रिवेदी ने कहा कि मौजूदा कमजोरी एमसीएक्स में 76,000-78,000 रुपये के संभावित ट्रेडिंग रेंज का संकेत देती है, जबकि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अल्पकालिक दृष्टिकोण सतर्क बना हुआ है।

मार्च डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत भी फिसली

मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,104 रुपये अथवा 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,529 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले बंद भाव 92,633 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर प्रति औंस या 0.69 प्रतिशत गिरकर 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।



एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में सुधार और मिश्रित अमेरिकी मैक्रो आंकड़ों के कारण व्यापारियों ने फेडरल रिजर्व की वर्ष की अंतिम नीति बैठक से पहले मुनाफावसूली की, जिससे शुक्रवार को सोने में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed