फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 79150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 300 रुपये कमजोर हुई

Fri, 06 Dec 2024 07:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, चांदी 300 रुपये की गिरावट के साथ 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी शुक्रवार को 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, चांदी 300 रुपये की गिरावट के साथ 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को चांदी 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी शुक्रवार को 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 181 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,657 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। जानकारों के अनुसार, "एमसीएक्स पर सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि बाजार आज शाम को गैर-कृषि वेतन और बेरोजगारी के महत्वपूर्ण आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।"
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, "फेड के नीतिगत दृष्टिकोण को आकार देने के लिए ये मीट्रिक्स महत्वपूर्ण हैं। जबकि सोना सकारात्मक रुख बनाए हुए है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 426 रुपये या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 92,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 2,659.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अपेक्षा से अधिक मजबूत अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े फेड को इस महीने ब्याज दरों में कटौती रोकने के लिए मजबूर कर सकते हैं, जिसका सोने की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दूसरी ओर, अपेक्षा से कम आंकड़े आने से सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।" एशियाई बाजार में चांदी भी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 31.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "डॉलर में कमजोरी और शुक्रवार को आने वाली प्रमुख नौकरियों की रिपोर्ट के बावजूद सोने में स्थिरता बनी हुई है।"


भू-राजनीतिक अशांति लगातार बढ़ रही है, जिससे सुरक्षित पनाहगाह परिसंपत्तियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार हो रहा है। फ्रांस की सरकार गिर गई, जबकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग बढ़ गई, क्योंकि उन्होंने देश में मार्शल लॉ लागू करने का असफल प्रयास किया था। मोदी ने कहा कि अमेरिका से लगातार कमजोर आंकड़े आने के बाद डॉलर में गिरावट आई है, जो धातु के लिए सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed