फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: मजबूत डॉलर के बीच सोना 1,250 रुपये टूटकर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी भी फिसली

Tue, 26 Nov 2024 06:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 26 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारी गिरावट आई और यह 1,250 रुपये टूटकर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी मंगलवार को 1,100 रुपये घटकर 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। आइए जानें सर्राफ बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारी गिरावट आई और यह 1,250 रुपये टूटकर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु सोमवार को 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,250 रुपए टूटकर 77,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जो सोमवार को 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी मंगलवार को 1,100 रुपये घटकर 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,600 रुपये घटकर 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन, मैक्सिको और कनाडा से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी ने निवेशकों को अमेरिकी मुद्रा की ओर आकर्षित किया, जबकि मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक स्थिति में नरमी के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की अपील कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 175 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,486 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोमवार को यह 75,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के भाव पर क्या बोले जानकार?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी व करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने का भाव अस्थिर रहा और एमसीएक्स पर यह 74,850-75,500 रुपये के बीच कारोबार कर रहा था, क्योंकि मध्य पूर्व में तनाव कम होने से युद्ध प्रीमियम में कमी आई।" त्रिवेदी ने कहा कि बाजार सहभागियों की ओर से वैश्विक घटनाक्रमों का आकलन करने के कारण सर्राफा में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है।

इस बीच, दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 698 रुपये या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 88,397 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले 87,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.40 डॉलर प्रति औंस या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,656 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोमवार को बहुमूल्य धातु 100.80 डॉलर प्रति औंस या 3.71 प्रतिशत गिरकर 2,615.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी, क्योंकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ और मैक्सिको तथा कनाडा से सभी आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी, जिससे डॉलर में भारी तेजी आई थी।



एशियाई बाजार में चांदी भी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी- कमोडिटी व करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, व्यापारियों की नजर फेडरल रिजर्व की नवंबर की बैठक के विवरण, अमेरिकी जीडीपी के संशोधित अनुमान और कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर रहेगी, जिनसे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत दृष्टिकोण के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed