फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1400 रुपये उछलकर 79300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी स्थिर

Thu, 21 Nov 2024 06:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Nov 2024 06:33 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 1,400 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। आइए जानें गुरुवार को कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 1,400 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, गुरुवार को चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन


बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,400 रुपए बढ़कर 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि इससे पहले इसका भाव 77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 568 रुपये अथवा 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,602 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार, "भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ने तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु खतरों को लेकर चिंता बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई।" एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "बढ़ते तनाव और वैश्विक बेचैनी की खबरों के कारण कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में तेजी आई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता सोने के लिए तेजी के रुझान को बढ़ावा दे रही है। त्रिवेदी ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण अल्पावधि में उच्च अस्थिरता की उम्मीद है। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 318 रुपये या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 90,407 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोने का वायदा 19.80 डॉलर प्रति औंस या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 2,695.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "रूस और यूक्रेन के बीच संकट बढ़ने के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर लौटने से सोने में तेजी आई। हाल ही में अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले के बाद यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र में ब्रिटेन निर्मित मिसाइलों को तैनात किया है।"

यूक्रेन ने गुरुवार को कहा कि रूस ने देश के मध्य-पूर्व में स्थित द्निप्रो शहर को लक्ष्य करते हुए रात में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह पहली बार होगा जब मास्को युद्ध में ऐसी मिसाइल का प्रयोग करेगा। इस घटनाक्रम से व्यापक संकट की संभावना बढ़ गई, जिससे सुरक्षित परिसंपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ गई। एशियाई बाजार में चांदी भी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 31.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह के अनुसार, व्यापारियों की नजर आने वाले समय में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। इन आंकड़ों में फिलाडेल्फिया फेड की कारोबारी स्थितियां, मौजूदा आवास बिक्री और बेरोजगारी दावे शामिल होंगे। ये आंकड़े गुरुवार को जारी किए जाएंगे, जिनसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत ब्याज दरों के बारे में संकेत मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed