फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 250 रुपये मजबूत होकर नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, चांदी में नरमी

Mon, 07 Oct 2024 05:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 07 Oct 2024 05:33 PM IST
सार

Gold Silver Price: सर्राफा कारोबारियों के अनुसार स्टॉकिस्ट्स और खुदरा दुकानदारों के बीच मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। उनके अनुसार इक्विटी बाजार में गिरावट के कारण भी कीमती धातुओं खासकर सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि सुरक्षित निवेश के रूप में लोगों ने पीली धातु को प्राथिमकता दी।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

विस्तार

त्योहारों के पहले आभूषण विक्रेताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने और वैश्विक बाजार से सकारात्मक संकेत मिलने से सोने के भाव 250 रुपये मजबूत होकर नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंए गए। सोमवार को दिल्ली और आसपास के बाजार में सोना 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।हालांकि, इस दौरान चांदी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत सोमवार को 200 रुपये कम होकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।

विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों के अनुसार स्टॉकिस्ट्स और खुदरा दुकानदारों के बीच मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। उनके अनुसार इक्विटी बाजार में गिरावट के कारण भी कीमती धातुओं खासकर सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि सुरक्षित निवेश के रूप में लोगों ने पीली धातु को प्राथिमकता दी।
विज्ञापन


एशिया में कारोबारी सत्र के दौरान कॉमेक्स गोल्ड 0.14% की बढ़त के साथ 2,671.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा, "कॉमेक्स पर सोना स्थिर बना हुआ है, क्योंकि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों ने सुरक्षित निवेश की मांग को प्रभावित किया है। आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्कता बरते जाने के कारण सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार करती रहेंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.61 प्रतिशत गिरकर 32.20 डॉलर प्रति औंस रह गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा, "व्यापारियों ने नवंबर में ब्याज दर में 50 आधार अंकों की कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है। इसके अलावा, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से भी बुलियन की कीमतों पर असर डाल रहा है।"


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी- कमोडिटी व करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), सप्ताह के अंत में आने वाले कंज्यूमर सेंटिमेंट डेटा और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति से सोने की दिशा तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed