फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में 10 दिन की तेजी रुकी, कमजोर मांग के कारण 200 रुपये की गिरावट

Tue, 01 Oct 2024 08:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Oct 2024 08:27 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे 10 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। मंगलवार को चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव से पहले एक आभूषण संग्रह के लॉन्च समारोह के दौरान अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती। - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे 10 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सोमवार को यह कीमती धातु 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, मंगलवार को चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन


इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को सोना 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 347 रुपये या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,958 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी भी 441 रुपये या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 91,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एवं करेंसी, जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की कीमतों में बढ़त के साथ सकारात्मक कारोबार हुआ। बाजार सहभागी इस डेटा-भरे सप्ताह पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं, जिसमें मुख्य ध्यान शुक्रवार को आने वाले गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर है। आंकड़ों में कोई भी महत्वपूर्ण विचलन सोने की अल्पावधि गतिविधि को प्रभावित कर सकता है।"

एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोना 0.34 प्रतिशत बढ़कर 2,668.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटीज एवं करेंसी) मनीष शर्मा ने कहा, "अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा फेड द्वारा कम आक्रामक नीतिगत ढील के पक्ष में झुकाव के कारण कल सोने की कीमतें चार दिनों के निम्नतम स्तर पर पहुंच गईं, जिससे अमेरिकी डॉलर में उल्लेखनीय उछाल आया, जबकि अमेरिकी ट्रेजरी बांड की प्राप्ति में भी उछाल आया।"


अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 31.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अबांस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, "भविष्य में ब्याज दर की दिशा अर्थव्यवस्था में होने वाले विकास से निर्धारित होगी, जिससे आर्थिक प्रगति का आकलन करने के लिए आगामी आर्थिक आंकड़े और भी महत्वपूर्ण हो जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed