{"_id":"66e04f240305f825e40dffc0","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 600 रुपये मजबूत होकर 74100 रुपये पर पहुंचा, चांदी में 700 रुपये का उछाल आया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: सोना 600 रुपये मजबूत होकर 74100 रुपये पर पहुंचा, चांदी में 700 रुपये का उछाल आया
Tue, 10 Sep 2024 07:22 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 10 Sep 2024 07:22 PM IST
सार
Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत भी मंगलवार को 700 रुपये मजबूत होकर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Social Media
विस्तार
सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं के मांग बढ़ने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यानी सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी मंगलवार को 700 रुपये मजबूत होकर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसका पिछला बंद भाव 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये बढ़कर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
व्यापारियों ने बताया कि घरेलू मांग में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। हालांकि, विदेशों में कमजोरी के रुख ने बढ़त को सीमित कर दिया। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 2,532.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी-जिंस एवं मुद्रा मनीष शर्मा ने कहा, "यूरोपीय सत्र की शुरुआत में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,500 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी रहीं, क्योंकि व्यापारी आने वाले दिनों में प्रकाशित होने वाली अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले दांव लगाने के लिए अनिच्छुक रहे।" वहीं वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव मामूली बढ़त के साथ 28.70 डॉलर प्रति औंस रहा।