फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 200 रुपए उछला, चांदी 1000 रुपये मजबूत हुई

Mon, 12 Aug 2024 08:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Aug 2024 08:24 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई।
 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई।

विज्ञापन


पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शनिवार को गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन


इस बीच, सोना 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख को दिया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोना 8.40 डॉलर की बढ़त के साथ 2,481.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''पश्चिम एशिया संकट को लेकर भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ने से सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

गांधी ने कहा कि इसके अलावा कारोबारियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा इस साल ब्याज दरों में आक्रामक कटौती के कारण भी अपने दांव बढ़ाए। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, पिछले सत्र में तेज वृद्धि के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं, अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट से सोने की कीमतों को बल मिला, क्योंकि निवेशकों को विश्वास था कि फेड इस साल सितंबर में ब्याज दरों में कमी करेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेजी के साथ 28.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। मोदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की संभावित मौद्रिक नीति के बारे में जानकारी के लिए व्यापारियों ने अपना ध्यान अगले सप्ताह आने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर केंद्रित कर दिया है।


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस व मुद्रा) शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोने की कीमतें को बल मिला। खासकर ईरान की ओर से इजरायल पर संभावित हमले को लेकर निवेशकों में चिंता दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed