फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 550 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 600 रुपये उछली

Thu, 01 Aug 2024 08:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Aug 2024 08:09 PM IST
सार

Gold Silver Price: सरकार की बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा के कारण भारी गिरावट से उबरने के बाद पीली धातु में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक रुख और घरेलू मांग बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सरकार की बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा के कारण भारी गिरावट से उबरने के बाद पीली धातु में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 600 रुपये की तेजी के साथ 86,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले सत्र में 85,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपये उछलकर 72,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा,  "मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनावों के आगे बढ़ने का जोखिम सुरक्षित-हेवन कमोडिटी को गुरुवार को एशियाई सत्र के दौरान ऊपर की ओर ले गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोना 17 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,490 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित छोड़ने और सितंबर में उधार लेने की लागत में कमी के संकेत के बाद प्रतिफल में गिरावट आने से पीली धातु की कीमतों में और तेजी आई।

शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसी एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा, "जेरोम पॉवेल ने अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर फेडरल रिजर्व को वांछित आंकड़े मिलते हैं तो सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की जाएगी, इससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।"

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 29.13 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अलावा, कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ मध्य पूर्व में युद्ध बढ़ने की आशंका से पीली धातु की कीमतों में और वृद्धि की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष (अनुसंधान और मुद्रा) प्रणव मेर ने कहा, "सितंबर की बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग में उछाल के बीच सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।"


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "ईरान के नेता ने इस्राइल पर सीधे हमले का आदेश दिया है, जिससे सोने की मांग और ज्यादा मजबूत होने की संभावना बढ़ गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed