{"_id":"65f1a966530f893f760624b5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपए लुढ़का, चांदी में 600 रुपये की गिरावट; जानें मौजूदा कीमतें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपए लुढ़का, चांदी में 600 रुपये की गिरावट; जानें मौजूदा कीमतें
Wed, 13 Mar 2024 06:57 PM IST
आदर्श शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:57 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्ती का असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दिखाई दिया। बुधवार को सोने की कीमत में 400 रुपये और चांदी में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोना चांदी की खरीद करता परिवार(फाइल फोटो)
विस्तार
विदेशी बाजारों में सुस्ती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 65,950 रुपये दर्ज की गई। वहीं चांदी भी 600 रुपये लुढ़कते हुए प्रति किलोग्राम 75, 300 रुपये हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतें (24 कैरेट) 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से 400 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना 2,160 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 17 अमेरिकी डॉलर कम है।
सौमिल गांधी ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे आगामी महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में नरमी लाने की बाजार की उम्मीदों पर पानी फिर गया। चांदी भी गिरावट के साथ 24.22 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 24.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।