फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase

Dhanteras Gold Price: धनतेरस पर सोना कमजोरी के बावजूद पिछली बार से महंगा, फिर भी बढ़ सकती है 30% बिक्री

Sat, 22 Oct 2022 09:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 22 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

Dhanteras Gold Price: घरेलू बाजार में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ क्रमशः 46,350 रुपये और 50,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। कई जानकार धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की कीमतों में कमजोरी को खरीदारी का सुनहरा मौका मान रहे हैं। 

विज्ञापन
Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase
धनतेरस पर सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। कोविड महामारी के बाद पहली बार लोग सुकून से दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। धनतेरस के दौरान हमारे देश में लंबे समय से सोना खरीदने की परंपरा रही है। ऐसे में लोगों की नजर सोने की कीमतों पर बनी हुई है। सोने की कीमतों में हाल के दिनों में कमजोरी दिखी है। बाजार भी इसकी कीमतों पर टकटकी लगाए हुए है। घरेलू बाजार में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ क्रमशः 46,350 रुपये और 50,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। कई जानकार धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की कीमतों में कमजोरी को खरीदारी का मौका मान रहे हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 56,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।  

विज्ञापन

अलग-अलग राज्यों में सोने के अलग-अलग भाव 

Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase
सोने की गिन्नी - फोटो : Istock

देश के अलग-अलग राज्यों में सोना अलग-अलग भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में सोने के भाव सबसे ज्यादा हैं, उसकी तुलना में मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमतें स्थिर हैं। सोने पर राज्य सरकारें अलग से लेवी और टैक्स लगाती हैं। इसके अलावे ग्राहकों को ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और जीएसटी का भुगतान भी अलग से करना पड़ता है। शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें मुंबई और कोलकाता में 50,450 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 46,250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 50,600 जबकि 22 कैरेट सोना 46,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। देश में सबसे महंगा सोना चेन्नई में हैं। चेन्नई मेंं 24 और 22 कैरेट सोना क्रमशः 50,900 और 46,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2696 रुपये महंगा सोना 

Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase
Dhanteras 2022 - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली में वर्तमान में 24 कैरेट सोना 50,600 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 46,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने की ये कीमतें कमजोरी के बावजूद पिछले वर्ष के धनतेरस की तुलना में अधिक हैं। पिछले वर्ष धनतेरस नवंबर महीने में पड़ा था। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार पिछले वर्ष 2 नवंबर को धनतेरस के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 47904 रुपये रहा था। ऐसे में इस वर्ष प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना पिछले वर्ष की तुलना में 2696 रुपये अधिक कीमत पर बिक रहा है। 

विज्ञापन

पिछले वर्ष बिका था 50 टन सोना, इसबार बढ़ सकता है आंकड़ा

Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase
ज्वैलरी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का मानना है कि इस बार धनतेरस के ठीक बाद शादियों का सीजन शुरू होे रहा है ऐसे में सोने के डिमांड में वृद्धि दिख सकती है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री में 30% तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। अनुज बताते हैं कि पिछले वर्ष धनतेरस पर करीब 50 टन सोने की बिक्री हुई थी, इस वर्ष यह आंकड़ा 55 से 60 टन तक पहुंच सकता है।  

इस वर्ष जनवरी से अब तक सोने ने दिया है छह प्रतिशत रिटर्न

Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase
सोने पर रिटर्न बढ़ने की उम्मीद - फोटो : istock

धनतेरस को भारत में खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है, क्योंकि इसे सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इस दौरान सोना निवेश का सबसे पसंदीदा रूप है। सोना ने पिछले 25 वर्षों में 11 प्रतिशत से अधिक के सीएजीआर के साथ रिटर्न दिया है। हालांकि इसने वर्ष 2022 में अब तक महज 6 फीसदी का रिटर्न दिया है, लेकिन अगले वर्ष तक इसके 12-15 फीसदी रिटर्न देने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इस दौरान दुनिया भर में ब्याज दरों में ठहराव होगा और निवेशक सोना में निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कमजोरी का असर है कि घरेलू बाजार में धनतेरस के दौरान लोगों को सोना कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में इसकी कीमतों में मजबूती लौटने की उम्मीद बनी हुई है।

जल्द लौट सकती है सोने की चमक 

Gold on Dhanteras, despite weakness, is expensive than last time, yet 30% sales may increase
Happy Dhanteras Wishes - फोटो : Istock

शुक्रवार की सुबह ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड एक प्रतिशत की बढ़ाेतरी के साथ 1643.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इससे सोने के भाव में पिछले दो हफ्ते से जारी गिरावट में ठहराव आया है। न्यूयॉर्क में यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1649.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की चमक जल्द ही वापस आ सकती है क्योंकि फेड की दरों में बढ़ोतरी का चरम जल्द ही आ सकता है। सर्राफा बाजार के लिए यह अच्छी खबर है। कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि सदियों से सोने को एक महत्वपूर्ण असेट माना जाता है। इसमें निवेश मुनाफा देनेवाला और सुरक्षित भी होता है, ऐसे में कमजोरी के बावजूद सोने के दिन जल्द ही बहुरेंगे यह तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed