फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold loan companies seeing surge in demand from rural areas ahead of festive season as Credit Crunch start

Credit Crunch: सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे लोग, अनियमित मानसून से कुछ हिस्सों में ग्रामीण आय प्रभावित

Thu, 19 Oct 2023 06:38 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Oct 2023 06:38 AM IST
सार

सोने के व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में गोल्ड लोन की दबी मांग कम-से-कम 20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। जब भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी होती है, तो गोल्ड लोन कारोबार में तेजी आती है। 

विज्ञापन
Gold loan companies seeing surge in demand from rural areas ahead of festive season as Credit Crunch start
गोल्ड लोन - फोटो : pixabay

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू होते ही नकदी की किल्लत शुरू हो गई है। लोग अब सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं। खासकर ग्रामीण और अर्ध ग्रामीण इलाकों में इस तरह के रुझान में तेजी देखी जा रही है। छोटे कारोबारी और व्यक्तिगत तौर पर लोग सोने को गिरवी ज्यादा रख रहे हैं।

विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिमी एशिया में सोने के दाम अचानक बढ़ने लगे हैं। पिछले हफ्ते इसमें चार फीसदी तेजी आई है। साथ ही, इस त्योहार में कोरोना का डर नहीं है। इसलिए, लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस समय 24 कैरेट सोना 59,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो एक साल पूर्व के 50,060 रुपये से 18 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


20% बढ़ सकती है मांग
सोने के व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में गोल्ड लोन की दबी मांग कम-से-कम 20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। जब भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी होती है, तो गोल्ड लोन कारोबार में तेजी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 27,000 टन सोना है। यह दुनिया के कुल सोने का 14 फीसदी हिस्सा है। इसमें से 5,300 टन सोने को गिरवी रखा गया है। गोल्ड लोन की ब्याज दरें पर्सनल लोन से कम होती हैं। पर्सनल लोन अभी 10 फीसदी से ज्यादा ब्याज दर पर मिल रहा है।


एक साल में 23% बढ़ा सोने के एवज में कर्ज
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, 28 जुलाई, 2023 तक गोल्ड लोन का आकार 95,476 करोड़ रुपये था। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा है। आरबीआई ने इसी महीने बुलेट भुगतान योजना के तहत शहरी सहकारी बैंक के लिए गोल्ड लोन की सीमा दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये कर दी है। इससे ग्रामीण और अर्धशहरी लोगों को आसानी से कर्ज मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed