फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold is becoming cheaper invest for good profits

निवेश मंत्रा: सस्ता हो रहा सोना, अच्छे फायदे के लिए करें निवेश; आगे दाम में आ सकती है तेजी

Mon, 18 Nov 2024 03:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:33 AM IST
सार

वैश्विक विपरीत आर्थिक स्थितियों के बीच शेयर बाजारों से लेकर सोने-चांदी में पिछले 50 दिनों से भारी गिरावट जारी है। सोना और चांदी हाल के दिनों मे सस्ता हो चुके हैं। ऐसे में सोने में निवेश का गणित बताती रिपोर्ट-

विज्ञापन
Gold is becoming cheaper invest for good profits
gold - फोटो : istock

विस्तार

सोना और चांदी एक ऐसी बहुमूल्य संपत्ति है जो देश के हर घरों में एक भावनात्मक लगाव रखती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह निवेश के साधन के तौर पर भी उपयोग में आने लगा है। खासकर, जब से सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत की है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े देखें तो इन बहुमूल्य धातुओं ने शेयर बाजारों या किसी और निवेश के साधनों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसे में इस समय गिरावट के बाद सोने में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन


शीर्ष से 5,350 रुपये सस्ता हुआ सोना
मजबूत डॉलर और अमेरिकी महंगाई से उपजी चिंता के कारण सोना अपने शीर्ष स्तर से अब तक 5,350 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। 30 अक्तूबर को सोने का दाम 82,400 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। अब यह 77,050 रुपये पर आ गया है। ऐसे में अगर सोना अपने पुराने भाव पर भी हाल फिलहाल पहुंचता है तो आपको प्रति दस ग्राम 5,350 रुपये का फायदा हो सकता है। सोने का इतिहास रहा है कि इसने हमेशा लंबे समय में फायदा दिया है।
विज्ञापन


कोरोना में 45 फीसदी तक का फायदा
जब आर्थिक स्थितियां बिलकुल विपरीत होती हैं तो सोना सबसे ज्यादा रिटर्न देता है। उदाहरण के तौर पर कोरोना के समय सोने ने मालामाल कर दिया था। उस साल में सोने के भाव में 45.64 प्रतिशत की तेजी आई थी। अक्षय तृतीय को आधार मानें तो सालाना आधार पर इसका रिटर्न उम्दा रहा है। 2024 में इसने 18.16 फीसदी का फायदा दिया है। 2023 में 19.32 फीसदी, 2022 में 6.50 फीसदी, 2021 में 2.52 फीसदी का मुनाफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे दाम में आ सकती है तेजी
विश्लेषकों का मानना है कि जैसे ही आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा और शेयर बाजारों में तेजी आएगी, वैसे ही सोने के दाम फिर वापस लौटेंगे। वैश्विक स्तर पर कई देशों के बीच तनाव जारी है। महंगाई भी ऊपर है। ब्याज दरों में कटौती का चक्र अभी भी थमा हुआ है। ऐसे में आगे चलकर सोने के दाम फिर से तेज रफ्तार से बढ़ सकते हैं। अक्तूबर में शेयर बाजारों में गिरावट से पहले सोने के दाम भी अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके थे। लेकिन बाजारों में गिरावट के साथ सोने का भाव भी गिरता गया।


लंबे समय में ऐसे मिला रिटर्न
वर्ष 5 साल (%) 10 साल (%) 15 साल (%)
2024 17.68 19.93 11.13
2023 13.92 8.45 9.80
2022 11.96 5.81 10.20
2021 9.86 8.12 11.35
2020 11.55 9.86 11.07

सोना सुरक्षित निवेश और मुसीबत के समय आपको मदद करता है। यह उपयोग के साथ निवेश का एक उत्तम साधन है। गिरावट के समय इसमें निवेश बढ़ाते जाएं। -अर्चना पांडे, निवेश सलाहकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed