फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold imports up 331 pc to record high of USD 14.86 billion in November

Import: सोना आयात में रिकॉर्ड तेजी, व्यापार घाटा 37.84 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर; निर्यात 4.85% घटा

Tue, 17 Dec 2024 02:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 02:43 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने वनस्पति तेल, खाद और चांदी की अधिक खरीदारी से आयात सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 69.95 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में अब तक का सर्वाधिक 14.8 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया, जो सालाना आधार पर 331 फीसदी अधिक है। 
 

विज्ञापन
Gold imports up 331 pc to record high of USD 14.86 billion in November
gold - फोटो : istock

विस्तार

देश से वस्तुओं का निर्यात अक्तूबर में दहाई अंकों में बढ़ने के बाद नवंबर, 2024 में सालाना आधार पर 4.85 फीसदी घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया। सोने के आयात में रिकॉर्ड तेजी से व्यापार घाटा एक साल पहले की तुलना में 77.56 फीसदी बढ़कर 37.84 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने वनस्पति तेल, खाद और चांदी की अधिक खरीदारी से आयात सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 69.95 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में अब तक का सर्वाधिक 14.8 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया, जो सालाना आधार पर 331 फीसदी अधिक है। नवंबर, 2023 में 3.5 अरब डॉलर का सोना खरीदा गया था।
विज्ञापन


पेट्रोलियम उत्पादों में 50 फीसदी गिरावट
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, पेट्रोलियम कीमतों में उतार-चढ़ाव से निर्यात पर असर देखा जा रहा है। पिछले महीने पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करीब 50 फीसदी गिरकर 3.71 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, गैर-तेल निर्यात में अब भी अच्छी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाओं का निर्यात बढ़ा
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने देश से सेवाओं का निर्यात बढ़कर 35.67 अरब डॉलर पहुंच गया। नवंबर, 2023 में यह 28.11 अरब डॉलर था। अक्तूबर, 2024 में सेवाओं का निर्यात 34.31 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।


आठ महीने में 2.17 फीसदी बढ़ा निर्यात
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश का निर्यात 2.17 फीसदी बढ़कर 284.31 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात 8.35 फीसदी की वृद्धि के साथ 486.73 अरब डॉलर रहा। इस अवधि में व्यापार घाटा बढ़कर 202.42 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 170.98 अरब डॉलर था।

  • चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 19 फीसदी घटकर 44.6 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed