फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold imports may decline 90 percent in March demand reduced due to record high prices

Gold Import: मार्च में 90 फीसदी घट सकता है सोने का आयात, रिकॉर्ड उच्च कीमतों से घटी मांग

Thu, 28 Mar 2024 07:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 07:47 AM IST
सार

सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत के कम आयात से वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातु की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है, जो इस माह की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Gold imports may decline 90 percent in March demand reduced due to record high prices
Digital Gold - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश का सोना आयात फरवरी, 2024 के मुकाबले मार्च में 90 फीसदी से अधिक घटकर कोरोना महामारी के बाद से अपने निचले स्तर पर पहुंच जाएगा। एक सरकारी अधिकारी और दो बैंक डीलरों ने बताया कि बहुमूल्य धातु की रिकॉर्ड उच्च कीमतों की वजह से मांग प्रभावित हुई है। इससे बैंकों ने सोने की खरीदारी में कटौती की है, जिससे आयात में बड़ी गिरावट आ सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत ने फरवरी में 110 टन सोने का आयात किया था। मार्च में यह घटकर 10-11 टन पर सीमित रह सकता है। 

विज्ञापन


व्यापार घाटे में आएगी कमी
सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत के कम आयात से वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातु की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है, जो इस माह की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। आयात में गिरावट से भारत को व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, रुपये को भी समर्थन मिल सकता है। 
विज्ञापन


 खरीदारी घटने की वजह
जूलर्स 35 डॉलर प्रति औंस से अधिक छूट के बाद भी सोना नहीं खरीद रहे हैं क्योंकि रिकॉर्ड उच्च कीमतों पर आयात करने व मांग बढ़ने की प्रतीक्षा करने का कोई कारण नहीं है। ग्राहक ऊंची कीमतों के कारण सोने के पुराने आभूषणों को नए से बदल रहे हैं, जिससे जूलर्स ने बैंकों से सोना खरीदना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना 150 रुपये महंगा चांदी 250 रुपये फिसली
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 150 रुपये महंगा होकर 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 250 रुपये सस्ती होकर 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,180 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed