{"_id":"616c9f9a4342663afd225ae9","slug":"gold-imports-increased-four-times-in-the-first-half","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: पहली छमाही चार गुना बढ़ा सोने का आयात, चांदी की मांग में सुस्ती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट: पहली छमाही चार गुना बढ़ा सोने का आयात, चांदी की मांग में सुस्ती
Mon, 18 Oct 2021 03:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:42 AM IST
सार
सितंबर में भी सोने का कुल आयात 5.11 अरब डॉलर रहा। पिछले साल सितंबर में 60.1 करोड़ डॉलर का आयात हुआ था। हालांकि, चांदी की मांग में सुस्ती जारी है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक सुधारों के साथ सोने की बढ़ती मांग के कारण पहली छमाही में आयात चार गुना ज्यादा रहा। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अप्रैल-सितंबर, 2021 में कुल 24 अरब डॉलर का सोना आयात रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 6.8 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, सितंबर में भी सोने का कुल आयात 5.11 अरब डॉलर रहा। पिछले साल सितंबर में 60.1 करोड़ डॉलर का आयात हुआ था। हालांकि, चांदी की मांग में सुस्ती जारी है और चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में इसका आयात 15.5 फीसदी गिरकर 61.93 करोड़ डॉलर रहा।
विज्ञापन
सोने आयात में आई तेजी से देश का चालू खाता घाटा भी बढ़कर 22.6 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले 2.96 अरब डॉलर था। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, जो सालाना 800-900 टन सोने का आयात करता है। पहली छमाही में रत्न एवं आभूषण का कुल निर्यात भी दोगुने से ज्यादा बढ़कर 19.3 अरब डॉलर पहुंच गया है।
विज्ञापन
गोल्ड ईटीएफ में 446 करोड़ का निवेश
त्योहारी सीजन में सोेने की खरीद पर निवेशकों का खासा जोर है, जिससे सितंबर में गोल्ड ईटीएफ की खरीद 446 करोड़ रुपये रही। अक्तूबर और नवंबर में भी इसकी मांग बढ़ने का अनुमान है। अगस्त में जहां गोल्ड ईटीएफ में महज 24 करोड़ का निवेश आया था, वहीं जुलाई में इससे 61.5 करोड़ निकाले गए थे। एम्फी के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ में कुल निवेश 3,515 करोड़ रुपये पहुंच गया है।