{"_id":"63ee1425f5103500140fb270","slug":"gold-falls-rs-50-silver-advances-rs-140-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Prices: सोना 50 रुपये सस्ता हुआ, चांदी की कीमतों में 140 रुपये का इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold-Silver Prices: सोना 50 रुपये सस्ता हुआ, चांदी की कीमतों में 140 रुपये का इजाफा
Thu, 16 Feb 2023 05:02 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:02 PM IST
सार
Gold-Silver Prices: दिल्ली में गुरुवार को सोना 50 रुपये की नरमी के साथ 56,270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी की कीमतें 140 रुपये बढ़कर 65720 रुपये प्रति दस ग्राम हो गईं हैं।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 50 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में सोना 50 रुपये की नरमी के साथ 56,270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 56,320 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमतें 140 रुपये बढ़कर 65720 रुपये प्रति दस ग्राम हो गईं हैं।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली के बाजार में स्पॉट गोल्ड प्राइसेज 56270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करते दिखे। इसमें पिछले दिन की तुलना में 50 रुपये की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं, वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमशः 1840 डॉलर प्रति औंस और 21.69 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिख रहा है।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर के मुताबिक गुरुवार को एशियाई बाजारों में कॉमेक्स गोल्ड तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। ऐसा डॉलर में हल्की कमजोरी के कारण है।
विज्ञापन