{"_id":"617fe06e5dc2af4da41af19b","slug":"gold-declines-marginally-silver-falls-by-rs-230-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी भी कमजोर हुई ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी भी कमजोर हुई
Mon, 01 Nov 2021 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:11 PM IST
सार
सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,673 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती धातु 46,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में कमी आई। सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,673 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती धातु 46,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी में भी गिरावट देखी गई और यह सोमवार को 230 रुपये की गिरावट के साथ 63,014 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना और चांदी दोनों सपाट भाव के साथ क्रमश: 1,783 डॉलर प्रति औंस और 23.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स ट्रेडिंग फ्लैट में सोने की कीमत हाजिर सोने के साथ 1,783 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
विज्ञापन