फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Buy Gold at Cheap Price for Five Days Know Sovereign Gold Bond Rate Today in Hindi

Gold Bond: आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए कितनी होगी कीमत

Mon, 22 Aug 2022 09:05 AM IST
Amit Mandal कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 22 Aug 2022 09:05 AM IST
सार

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है। यह राशि हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाती है।

विज्ञापन
Buy Gold at Cheap Price for Five Days Know Sovereign Gold Bond Rate Today in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

सरकार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की दूसरी खेप सोमवार यानी 22 अगस्त से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 26 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। इस बार आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,197 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है, जबकि दिल्ली सराफा बाजार में सोना करीब 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब आपको एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए सिर्फ 5,147 रुपये ही चुकाने होंगे।
विज्ञापन


हर साल मिलता है 2.50 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है। यह राशि हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाती है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन


8 साल से पहले निकासी तो 20.8 फीसदी टैक्स
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल होती है। इस अवधि के बाद होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता। अगर आप 5 साल बाद एसजीबी से पैसे निकालते हैं तो इससे होने वाले लाभ पर 20.80 फीसदी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए नकद, डिमांड ड्राफ्ट या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के जरिये भुगतान कर सकते हैं। नकद में अधिकतम 20 हजार रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं।
  • एसजीबी में एक व्यक्ति 4 किलोग्राम तक सोने में निवेश कर सकता है। हिंदू अविभाजित परिवारों और ट्रस्टों के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम है।
सोने में निवेश का अच्छा मौका
लगातार बढ़ रही उच्च महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता के बीच गोल्ड बॉन्ड के जरिये यह सोने में निवेश का अच्छा मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाना आकर्षक निवेश माना जाता है। इसमें खरीदार को शुद्धता और सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ती है। इसके साथ ही मेकिंग शुल्क का भी झंझट नहीं रहता है।
-विजय सिंघानिया चेयरमैन, ट्रेडस्मार्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed