फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold becomes cheaper by six thousand rupees per ten grams in six months, know what is the reason for this?

Gold-Silver Price: छह महीने में छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है इसका कारण?

Mon, 19 Sep 2022 12:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Sep 2022 12:54 PM IST
सार

Gold-Silver Price: डॉलर में निवेशकों की दिलचस्पी सोने की कीमतों पर प्रतिकूल असर डाल रही है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में सोने की मांग में कमी के कारण भी सोना कमजोर हो रहा है।  भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते के दौरान ही लगभग 1500 रुपये यानी लगभग तीन प्रतिशत तक की कमी आ गई है।

विज्ञापन
Gold becomes cheaper by six thousand rupees per ten grams in six months, know what is the reason for this?
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में लगातार बढ़ रही महंगाई देखकर पूरी दुनिया के निवेशक निवेश करने में सावधानी बरत रहे हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका में महंगाई को जो आंकड़े जारी किए गए वे उम्मीद से कहीं ज्यादा खराब निकले। महंगाई ये आंकड़े सामने आने के बाद इस बहस ने जोड़ पकड़ लिया है कि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। इस कारण निवेशक अन्य माध्यमों के बजाय डॉलर में निवेश करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। डॉलर में निवेशकों की दिलचस्पी सोने की कीमतों पर प्रतिकूल असर डाल रही है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में सोने की मांग में कमी के कारण भी सोना कमजोर हो रहा है।  भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते के दौरान ही लगभग 1500 रुपये यानी लगभग तीन प्रतिशत तक की कमी आ गई है। 

विज्ञापन

सौ बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दरों को बढ़ा सकता है फेडरल रिजर्व 

Gold becomes cheaper by six thousand rupees per ten grams in six months, know what is the reason for this?
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद बाजार के जानकार मानते हैं कि फेडरल रिजर्व एक सप्ताह में ब्याज दरों को सौ बेसिस प्वाइंट यानी लगभग एक फीसदी तक बढ़ा सकता है। इस आशंक के बीच डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हो रहा है और इससे निवेशकों की दिलचस्पी पीली धातु में घट रही है। इस स्थिति के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। सोमवार की सुबह गोल्ड एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.3 फीसदी गिरकर 49,237 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। यह सोने की कीमतों का करीब छह महीने का सबसे निम्नतम स्तर है। वहीं, चांदी एमसीएक्स पर लगभग स्थिर रहते  हुए 56,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर के बाजार में कमजोर हो रहा सोना 

Gold becomes cheaper by six thousand rupees per ten grams in six months, know what is the reason for this?
सोने-चांदी का दाम - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर के बाजार में सोने के भाव में कमजोरी दिख रही है। यूएस गोल्ड स्पाॅट की कीमतों में पिछले कारोबारी दिन लगभग 1667.85 डॉलर (0.42%) प्रति औंस की कमी देखने को मिली। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी है। स्पॉट सिल्वर के भाव भी कमजोर दिखे। स्पाॅट सिल्वर 0.22 फीसदी कम होकर 19.36 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

विज्ञापन

ग्लोबल  मार्केट की हलचल का असर देश के सर्राफा बाजार पर भी 

Gold becomes cheaper by six thousand rupees per ten grams in six months, know what is the reason for this?
सोना, चांदी और कच्चा तेल - फोटो : pixabay

ग्लोबल मार्केट के कारोबारी हलचल का असर देश के सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है। देश में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। अक्टूबर एक्सपायरी वाली एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 49,190 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं दिसंबर एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर में 0.13 प्रतिशत की मामूली तेजी है। यह फिलहाल 56,796 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बीते छह महीने में औसत रूप से देखा जाए तो सोना छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

आयात शुल्क बढ़ाने से भी कमजोर हुआ सोना 

Gold becomes cheaper by six thousand rupees per ten grams in six months, know what is the reason for this?
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने बीते दिनों सोने के आयात पर शुल्क (Basic Import Duty) को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी करने का फैसला लिया है। सरकार ने यह कदम देश में सोने की डिमांड पर काबू पाने के लिए किया है। सरकार के आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले से घरेलू बाजार में सोने की मांग घटी है। इसके कारण भी देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कम हुईं हैं। बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयात देशों में दूसरे नंबर पर है। ऐसे में आयात शुल्क बढ़ने से देश में सोने की मांग में कमी दर्ज की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed