फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold became cheaper by Rs 1100 and silver by Rs 2250 in three days Before festivals

बाजार: त्योहारों से पहले सोना तीन दिन में 1100 तो चांदी 2250 रुपये सस्ती, छह माह के निचले स्तर पर पहुंची

Fri, 29 Sep 2023 06:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 06:28 AM IST
सार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न में उछाल से वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। कॉमेक्स पर सोना छह माह के निचले स्तर पर आ गया। 

विज्ञापन
gold became cheaper by Rs 1100 and silver by Rs 2250 in three days Before festivals
ईडी ने जब्त किया सोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 1,100 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी 2,250 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 650 रुपये सस्ता होकर 59,000 से नीचे 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 1,000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 74,000 से नीचे पहुंच गई और 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न में उछाल से वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। कॉमेक्स पर सोना छह माह के निचले स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,877 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी भी कमजोरी के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, बाजार का ध्यान अब दूसरी तिमाही के लिए अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के संशोधित आंकड़ों और साप्ताहिक बेरोजगार दावों पर केंद्रित है।

विज्ञापन

सेंसेक्स 610 अंक टूटा 2.95 लाख करोड़ डूबे
घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट में बंद हुए और सेंसेक्स 610 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जारी रहने से बाजार नुकसान में रहा। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईटीसी के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. सेंसेक्स 610.37 अंक टूटकर 65,508.32 पर बंद हुआ। दिन में यह 695.3 अंक तक लुढ़क गया था।
  2. निफ्टी 192.90 अंक गिरकर 19,523.55 पर बंद हुआ।
  3. गिरावट से निवेशकों की पूंजी 2.95 लाख करोड़ घटकर 316.65 लाख करोड़ रह गई।
  4.  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed