फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold and silver purchases surge, demand rising despite high prices; experts say

धनतेरस 2025: सोने-चांदी की खरीदारी में तेजी, ऊंची कीमतों के बावजूद बढ़ रही मांग, जानें विशेषज्ञों की राय

Sat, 18 Oct 2025 06:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 18 Oct 2025 06:40 PM IST
सार

इस साल धनतेरस में राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 65 प्रतिशत बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं पिछले साल धनतेरस पर यह 81,400 रुपये थी, जो 29 अक्तूबर, 2024 को मनाई गई थी। चांदी की कीमतें फिलहाल 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं।

विज्ञापन
Gold and silver purchases surge, demand rising despite high prices; experts say
धनतेरस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धनतेरस के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी 18 अक्तूबर यानी शनिवार को बढ़ गई। हालांकि पीली धातु की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण एक साल पहले की तुलना में मात्रा के लिहाज से मांग में 15 प्रतिशत की कमी आ सकती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Muhurat Trading 2025: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला, मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार कब? जानिए
विज्ञापन


हिंदू कैलेंडर में बहुमूल्य धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन धनतेरस रविवार को दोपहर 1.45 बजे तक दो दिनों तक मनाया जाएगा। आभूषण विक्रेताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों दुकानों में अधिक ग्राहकों की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 65 प्रतिशत बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई हैं। वहीं पिछले साल धनतेरस पर यह 81,400 रुपये थी, जो 29 अक्तूबर, 2024 को मनाई गई थी। चांदी की कीमतें फिलहाल 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं।

इस बार सोने की बिक्री में 40 से 45 प्रतिशत की होगी वृद्धि 

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुहूर्त के बाद तेजी आएगी। चूंकि यह त्योहार सप्ताहांत पर पड़ रहा है, इसलिए हमने धनतेरस पर अच्छी खरीदारी के लिए तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि जीजेसी को उम्मीद है कि वार्षिक आधार पर मूल्य के संदर्भ में सोने की बिक्री में 40 से 45 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: Dhanteras: धनतेरस पर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों की बढ़ी मांग

ऊंची कीमतों से बिक्री पर 15 प्रतिशत तक असर का अनुमान

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुवनकर सेन ने कहा कि ऊंची कीमतों से बिक्री पर 12 से 15 प्रतिशत तक असर पड़ेगा, लेकिन मूल्य के संदर्भ में धनतेरस पर 20-25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। हालांकि कुछ उपभोक्ता ऊंची दरों पर भी सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, लेकिन कई लोग चांदी, विशेषकर बुलियन खरीदने की ओर रुख कर रहे हैं।

मात्रा के हिसाब से सोने की आभूषणों की बिक्री में गिरावट की संभावना

जीजेसी के पूर्व अध्यक्ष संयम मेहरा ने कहा कि मात्रा के हिसाब से धनतेरस पर सोने के आभूषणों की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आभूषणों के आयात पर प्रतिबंध के कारण पिछले महीने से चांदी की कमी के कारण कीमतों में तेजी आई थी। हालांकि अब चांदी की कीमतों में सुधार आना शुरू हो गया है।

ऊंची कीमतों के बावजूद सोने की मांग सकारात्मक रही

विश्व स्वर्ण परिषद के भारत के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन जैन ने कहा कि वर्ष 2025 तक सोने की कीमतें कई ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचने व सितंबर के अंत तक रुपये की कीमतों में लगभग 51.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के बावजूद उपभोक्ता धारणा और पीली धातु की मांग सकारात्मक रही है।

जैन ने कहा कि इस सकारात्मक परिदृश्य को भारत की ओर से सितंबर में 902 मिलियन डॉलर का सकारात्मक स्वर्ण ईटीएफ प्रवाह दर्ज करने व अगस्त 2025 में कुल स्वर्ण आयात के नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान और शादी के मौसम के कारण वर्ष के अंत तक सोने की मांग जारी रहने की उम्मीद है।

विभिन्न प्रकार की सोने की खरीदारी मजबूत रहने की उम्मीद

खुदरा विक्रेता, जो हाल के महीनों में अपने स्टॉक को लेकर सतर्क थे, अब पर्याप्त स्टॉक के साथ आशावादी हैं व मौसमी और शादी-विवाह से संबंधित मांग के कारण खरीदारी में और तेजी आ रही है। इससे सोने की बिक्री के लिए एक जीवंत त्यौहारी सीजन का संकेत मिलता है। उच्च कैरेट वाले सोने के आभूषणों से लेकर डिजिटल सोना, सिक्के और ईटीएफ जैसे निवेश उत्पादों तक, विभिन्न प्रकार की सोने की खरीदारी मजबूत रहने की उम्मीद है।

उपभोक्ता हल्के आभूषणों की ओर बढ़ रहे

काम ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कॉलिन शाह ने कहा कि हालांकि मांग की गतिशीलता स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं तेजी से हल्के आभूषणों की ओर बढ़ रही हैं। शाह ने कहा कि त्योहारी सीजन में 9 से 18 कैरेट खंड के आभूषणों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। हमें कुल बिक्री में 18-20 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed