{"_id":"5d6f7e7f8ebc3e0149508364","slug":"godrej-may-suffers-losses-due-to-merger-of-banks-banks-cancel-orders-of-lockers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के विलय से गोदरेज को हो सकता है नुकसान, कौन खरीदेगा लॉकर्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बैंकों के विलय से गोदरेज को हो सकता है नुकसान, कौन खरीदेगा लॉकर्स
Wed, 04 Sep 2019 02:36 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
bank Lockers
- फोटो : Instagram
देश के 10 सार्वजनिक बैंकों के विलय की घोषणा करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया था कि इस फैसले से किसी पक्ष को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन फिलहाल बाजार ने सरकार के इस फैसले पर नकारात्मक रुख दिखाया है। सेंसेक्स में 770 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, विभिन्न बैंकों में लॉकर्स की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही गोदरेज कंपनी ने सरकार के इस फैसले के बाद नुकसान होने की आशंका जताई है। कंपनी ने कहा है कि जिन बैंकों के मर्जर की सूचना सामने आई है, उन बैंकों ने नए लॉकर्स खरीदने का फैसला टाल दिया है। बैंकों के इस फैसले से गोदरेज को भारी नुकसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों ने रोके ऑडर्स
गोदरेज कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट मेहरनोश पीठावाला ने अमर उजाला से कहा कि यह फैसला सामने आने के बाद कई बैंकों से लॉकर्स से संबंधित ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोक दिये गए हैं। कंपनी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा संगठित बाजार से आता है, जबकि लगभग 80 फीसदी हिस्सा खुदरा बाजार से आता है। यही कारण है कि कंपनी अपने खुदरा मार्केट को और अधिक मजबूत बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विस्तार की योजना बना रही है गोदरेज
मेहरनोश पीठावाला ने कहा कि बाजार में मंदी के बावजूद वे अपनी कंपनी के विस्तार के लिए इसी माह से योजना बना रहे हैं। कंपनी के 53 एक्सक्लूसिव आउटलेट्स के साथ ही देश के 250 जिलों में गोदरेज के आठ हजार से ज्यादा प्राइवेट आउटलेट्स में भागीदारी है। यह भागीदारी अगले कुछ महीनों में बढ़ाकर दस हजार करने की योजना है। कंपनी ने इस प्रचार के लिए 100 करोड़ से अधिक की पूंजी निवेश करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी अन्य ऑनलाइन कंपनियों की तरह अपना एक्सक्लूसिव ऑनलाइन विंडो खोल रही है। इस सेगमेंट में काफी रोजगार बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन