फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Godrej chairman got reward in crores 114 times than that of employees salary

गोदरेज के चेयरमैन को करोड़ों में मिला पारितोषिक, कर्मचारियों के वेतन का 114 गुना

Sun, 07 Jul 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 07 Jul 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Godrej chairman got reward in crores 114 times than that of employees salary

साल 2018-19 में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन आदि गोदरेज का कुल वार्षिक पारितोषिक कंपनी में कर्मचारियों के औसत वेतन से बहुत अधिक रहा। उन्हें एक साल में कुल 6.07 करोड़ रुपये का पारितोषिक मिला, जो कर्मचारियों के औसत वेतन का 114.18 गुना है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रपट से मिली। 

विज्ञापन

कंपनी के प्रबंध निदेशक को मिला ज्यादा पारितोषिक 

वहीं कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक गंभीर को इससे भी ज्यादा पारितोषिक मिला। गंभीर को औसत वेतन का 311.26 गुना यानी 13.1 करोड़ रुपये का पारितोषिक दिया गया।

विज्ञापन

इतना मिला कार्यकारी चेयरमैन को पारितोषिक 

कंपनी की कार्यकारी चेयरमैन निसाबा गोदरेज की बात करें, तो साल 2018-19 में उनका वार्षिक पारितोषिक 5.2 करोड़ रुपये रहा, जो कंपनी कर्मचारियों के औसत वेतन का 123.47 गुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में मिला कम पारितोषिक 

साल 2017-18 की तुलना में आदि गोदरेज को 20 फीसदी पारितोषिक कम मिला। वहीं गंभीर को 33 फीसदी कम पारितोषिक मिला। 

4.21 लाख रुपये था कर्मचारियों का औसत वेतन

रपट के अनुसार 2018-19 में कंपनी के कर्मचारियों का औसत वेतन 4.21 लाख रुपये था। कर्मचारियों के वेतन में वर्ष के दौरान 6.23 फीसदी की वृद्धि हुई। गत 31 मार्च तक कंपनी में 2,781 लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed