फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Go First says will respond to DGCA show cause notice in due course

Go First Crisis: संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट का बयान- सही समय पर डीजीसीए के सवालों का देंगे जवाब

Tue, 09 May 2023 06:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 May 2023 06:44 PM IST
सार

Go First Crisis: स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही से जुड़ी अपनी याचिका पर एनसीएलटी के फैसले का इंतजार कर रही वाडिया समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने यह भी कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से सोमवार को निर्देश दिए जाने से पहले ही उसने टिकटों की बुकिंग रोक दी थी।

विज्ञापन
Go First says will respond to DGCA show cause notice in due course
Go First - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रही गो फर्स्ट ने मंगलवार को कहा कि वह विमानन नियामक डीजीसीए के कारण बताओ नोटिस का उचित समय पर जवाब देगी। विमानन कंपनी ने यह भी कहा है कि वह यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।

विज्ञापन


स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही से जुड़ी अपनी याचिका पर एनसीएलटी के फैसले का इंतजार कर रही वाडिया समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने यह भी कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से सोमवार को निर्देश दिए जाने से पहले ही उसने टिकटों की बुकिंग रोक दी थी।
विज्ञापन


एयरलाइन ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। 15 मई तक टिकटों की बुकिंग भी रोक दी गई है। इस बीच डीजीसीए ने भी सोमवार को एयरलाइन को टिकटों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है। डीजीसीए के अनुसार एयरलाइन के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) को जारी रखने का निर्णय उसकी ओर से दिए गए जवाब के आधार पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed