फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   go air to start low cost air services to phuket, maldives from october 11

कम दाम में करिए विदेश की सैर, 11 अक्टूबर से इन शहरों के लिए शुरू होगी 'उड़ान'

Thu, 30 Aug 2018 03:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
go air to start low cost air services to phuket, maldives from october 11

फेस्टिव सीजन में अगर आप देश से बाहर छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं तो फिर लो कॉस्ट एयरलाइन गो एयर आपके लिए बड़ा तोहफा लेकर के आई है। कंपनी थाईलैंड के फुकेट और मालदीव के लिए कम किराये में हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत इस सेवा को शुरू करने जा रही है। गो एयर 11 अक्तूबर से अपना अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करेगी। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कॉर्नेलिस वेरीविज्क ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


14 अक्टूबर से शुरू होगी मालदीव की उड़ान 

कंपनी की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान नई दिल्ली और मुंबई से थाइलैंड के फुकेट की होगी। एयरलाइन 14 अक्तूबर से मुंबई और नई दिल्ली से माले के मालदीव की उड़ान भी शुरू करेगी। पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। शहर की यह एयरलाइन छठी घरेलू विमानन कंपनी है जो अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


दो साल बाद शुरू की सेवा

गोएयर दो साल पहले 20वें विमान की आपूर्ति मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए पात्र हो गई थी। यह एयरलाइन के लिए पहला एयरबस ए 320 नियो विमान भी था। गोएयर ने अपना घरेलू परिचालन नवंबर, 2005 में शुरू किया था। अगस्त, 2016 में कंपनी को नौ देशों के लिए उड़ानों का परिचालन करने की अनुमति मिली थी। इन देशों में चीन, वियतनाम, मालदीव, कजाखस्तान, कतर और सऊदी अरब शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल बनाई थी योजना

एयरलाइन ने इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन उस समय उसे अपने प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाले एयरबस ए320 नियो विमानों को खड़ा करने की वजह से अपनी यह योजना टालनी पड़ी थी।


फिलहाल गोएयर 23 गंतव्यों के लिए 1,544 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन करती है। उसके बेड़े में 38 एयरबस ए 320 विमान शामिल हैं। इनमें 19 ए320 नियो विमान हैं। अभी एयर इंडिया, उसकी अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज, इंडिगो और स्पाइसजेट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed