फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global trade fell 3 percent in first quarter of 2020 due to COVID 19 says UN

2020 की पहली तिमाही में तीन फीसदी गिरा वैश्विक व्यापार, मंदी गहराने की आशंका: UN

Thu, 14 May 2020 12:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 May 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Global trade fell 3 percent in first quarter of 2020 due to COVID 19 says UN
- फोटो : PTI

संयुक्त राष्ट्र के व्यापार निकाय ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते 2020 की पहली तिमाही में वैश्विक व्यापार में तीन फीसदी की कमी आई है और आने वाली तिमाहियों में इसमें और गिरावट की आशंका है।

विज्ञापन


जिंस कीमतों में आई कमी 
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक व्यापार में गिरावट के साथ जिंस कीमतों में कमी आई है। जिंसों की कीमतें बीते साल दिसंबर से तेजी से गिरी हैं।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी समुदाय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों की मदद से तैयार की गई है। इस संदर्भ में अंकटाड के महासचिव मुखिसा कित्युई ने कहा कि हर जगह सरकारों पर कोविड-19 के बाद सुधार के निर्णय लेने का दबाव हैं, जिसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने तैयार की रिपोर्ट
इस रिपोर्ट को 36 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में वैश्विक व्यापार में तीन फीसदी की कमी हुई।

दूसरी तिमाही में मंदी गहराने की आशंका
सांख्यिकी गतिविधि समन्वय समिति (सीसीएसए) द्वारा संकलित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में मंदी गहराने की आशंका है। वैश्विक व्यापार में रिकॉर्ड 27 फीसदी की गिरावट हो सकती है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में आएगी 3.2 फीसदी की कमी
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को अनुमान जताया था कि कोविड-19 महामारी के चलते इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3.2 फीसदी की कमी आएगी। यह 1930 की महामंदी के बाद सबसे अधिक गिरावट होगी।


वैश्विक उत्पादन में 8500 अरब डॉलर नुकसान की आशंका 
संयुक्त राष्ट्र की अर्ध वार्षिकी रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना वायरस के असर से अगले दो वर्षों के दौरान वैश्विक उत्पादन में करीब 8500 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होने की आशंका है, जिसके पिछले चार वर्षों की पूरी बढ़त खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed