फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global Report Battery metal prices fell amid rising demand increased supply became the reason

Global Report: बढ़ती मांग के बीच गिरी बैटरी धातुओं की कीमतें, लिथियम 80% सस्ता; आपूर्ति बढ़ना बना वजह

Sat, 24 May 2025 08:53 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 May 2025 08:53 AM IST
सार

ई-वाहनों और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बावजूद 2024 में लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और निकल जैसी बैटरी धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल रिपोर्ट के मुताबिक, आपूर्ति बढ़ने से दाम गिरे हैं, खासकर चीन, कांगो और इंडोनेशिया जैसे देशों के कारण।

विज्ञापन
Global Report Battery metal prices fell amid rising demand increased supply became the reason
खनिजों की आपूर्ति बढ़ने से धातुओं की कीमतों में गिरावट (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दुनियाभर में बैटरियों के लिए जरूरी खनिजों और धातुओं  खासकर लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और निकल जैसे तत्वों की मांग 2024 में तेजी से बढ़ी। ये धातुएं ई-वाहनों, सौर और पवन ऊर्जा सिस्टमों में इस्तेमाल होने वाली बैटरियों के लिए जरूरी हैं। इसके बावजूद इन धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पेट्रोल का बाप' है ये नया ईंधन, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कर सकता है रिप्लेस
विज्ञापन


कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण खनिजों की आपूर्ति बढ़ना
ग्लोबल क्रिटिकल मिनरल्स आउटलुक 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, लिथियम की कीमतें 2021-22 में आठ गुना बढ़ी थीं, अब उनमें 80 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। कोबाल्ट, ग्रेफाइट और निकल के दाम भी 10 से 20 फीसदी तक घटे हैं। कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण इन खनिजों की आपूर्ति बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- EV: इलेक्ट्रिक वाहनों से इंजन पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को खतरा, लेकिन नई टेक्नोलॉजी में हैं मौके, रिपोर्ट में खुलासा

पिछले दशक की तुलना में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी धातुओं की आपूर्ति
चीन, इंडोनेशिया और कांगो जैसे देशों ने इनका खनन-उत्पादन तेजी से बढ़ाया है। 2020 के बाद से बैटरी में इस्तेमाल होने वाली धातुओं की आपूर्ति पिछले दशक की तुलना में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed