{"_id":"67fdc6ac43e07d2b9405272b","slug":"ghana-bans-foreigners-from-trading-gold-rule-to-come-into-effect-from-may-1-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Trading Ban: घाना ने विदेशियों के देश में सोने के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया, 1 मई से लागू होंगे नए नियम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Trading Ban: घाना ने विदेशियों के देश में सोने के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
Tue, 15 Apr 2025 08:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अकरा (घाना)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अकरा (घाना)
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:08 AM IST
सार
अफ्रीकी देश घाना ने विदेशियों को देश में सोने का व्यापार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम एक मई से लागू होगा। अगर अब किसी को सोने का व्यापार करना है, तो उसे घाना गोल्ड बोर्ड से लाइसेंस लेना होगा। प्रिशियस मिनरल्स मार्केंटिंग कंपनी द्वारा जारी किए गए लाइसेंस अब से मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीकी देश घाना ने विदेशियों को देश में सोने का व्यापार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब विदेशी लोग देश में खनन से निकाले गए सोने को खरीद या बेच नहीं सकेंगे। यह नया नियम एक मई से लागू होगा। इस बारे में सोमवार को घाना के नवनिर्मित नियामक निकाय- घाना गोल्ड बोर्ड ने घोषणा की।
विज्ञापन
एक बयान के अनुसार, अगर अब किसी को सोना खरीदना है, तो उसे नवनिर्मित घाना गोल्ड बोर्ड, जिसे गोल्डबॉड के नाम से भी जाना जाता है, से लाइसेंस लेना होगा। बयान में कहा गया है कि अगले महीने से गोल्डबॉड के अलावा कोई भी संस्था देश में सोने का व्यापार नहीं कर सकती है। इसमें कहा गया है कि जो कंपनियां पहले प्रिशियस मिनरल्स मार्केंटिंग कंपनी से लाइसेंस लेकर सोने का व्यापार करती थीं, उनके लाइसेंस अब मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
अब से देश में गोल्डबॉड ही सोने की खरीद करेगा
बयान में कहा गया है कि कानून के तहत, अब घाना गोल्ड बोर्ड ही देश में लाइसेंस प्राप्त छोटे स्तर पर खनन करने वाले खनिकों से सोना खरीदेगा। बोर्ड उस सोने का मूल्य जांचेगा और निर्यात करेगा। अगर कोई गोल्डबॉड के लाइसेंस के बिना ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sudan: अकाल प्रभावित शिविरों पर हमले में बढ़ी मरने वालों की संख्या, UN का दावा- दो दिन में 300 लोगों की मौत
2 अप्रैल को राष्ट्रपति ने घाना गोल्ड बोर्ड को दी मंजूरी
पहले, निर्यात लाइसेंस प्राप्त स्थानीय और विदेशी कंपनियां भी घाना खनिकों से सोना खरीदकर विदेश भेज सकती थीं, लेकिन नया नियम लागू होने के बाद से ऐसा नहीं होगा। संसद ने 29 मार्च को घाना गोल्ड बोर्ड विधेयक पारित किया, जिसको 2 अप्रैल को राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी दे दी और यह कानून बन गया।
सोने की तस्करी रोकने में मिलेगी मदद
गोल्डबॉड के प्रवक्ता प्रिंस क्वामे मिंका ने बताया कि ऐसा करने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार भरेगा। साथ ही सोने की तस्करी से निपटने में भी मदद मिलेगी। घाना के वित्त मंत्री डॉ. कैसियल एटो फोर्सन ने कहा कि यह नया बोर्ड घाना को सोने का व्यापार करने में मदद करेगा। बोर्ड सोना निकालने, शुद्ध करने, उसका मूल्य बढ़ाने और बेचने में भी मदद करेगा।
राष्ट्रपति चुनावों में भी गूंजा अवैध खनन का मुद्दा
बता दें कि घाना में अवैध खनन, जिसे 'गैलमसी' के रूप में भी जाना जाता है, एक बड़ा मुद्दा है। पिछले साल घाना के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इस मुद्दे के चलते निर्वतमान सरकार का खूब विरोध हुआ और उसे आलोचना का सामना भी करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: US: अमेरिका-मैक्सिको सीमा के पास जमीन पर सेना का होगा नियंत्रण, ट्रंप का आदेश; मिल सकती है कानूनी चुनौती
दुनिया का छठा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है घाना
घाना दुनिया का छठा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है, लेकिन हाल ही में अवैध खनन बहुत तेजी से बढ़ा है, जिससे नदियों और पर्यावरण को काफी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। लोग आर्थिक तंगी के कारण रोजगार की तलाश में अवैध खनन के रास्ते को अपना रहे हैं। इस प्रथा पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कदम उठाए और संसद में घाना गोल्ड बोर्ड विधेयक पारित किया।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन