फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Getty Images and Shutterstock will merge to create USD 3.7 billion visual content company: reports

Merger: गेटी इमेजेज और शटरस्टॉक विलय कर 3.7 अरब डॉलर की विजुअल कंटेंट कंपनी बनाएंगे, रिपोर्ट में दावा

Tue, 07 Jan 2025 05:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

Merger: शटरस्टॉक और गेटी इमेजेस ने विलय का एलान किया है। इससे 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर की ‘विजुअल कंटेंट’ कंपनी अस्तित्व में आएगी। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को कहा कि उनकी सामग्री (कंटेंट) एक-दूसरे के लिए पूरक है। आइए जानते हैं सौदे के बारे में अब तक उपलब्ध पूरी जानकारी क्या है।

विज्ञापन
Getty Images and Shutterstock will merge to create USD 3.7 billion visual content company: reports
getty images shutterstock merger - फोटो : एएनआई

विस्तार

शटरस्टॉक और गेटी इमेजेस ने विलय का एलान किया है। इससे 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर की ‘विजुअल कंटेंट’ कंपनी अस्तित्व में आएगी। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को कहा कि उनकी सामग्री (कंटेंट) एक-दूसरे के लिए पूरक है और इस सौदे से चित्र, वीडियो, संगीत, 3डी और अन्य परिसंपत्तियों के विजुअल कंटेंट उत्पादों का विस्तृत भंडार तैयार होगा।

विज्ञापन

गेटी इमेजेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रेग पीटर्स ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘विभिन्न उद्योगों में आकर्षक दृश्य सामग्री की मांग तेजी से बढ़ने के साथ, हमारे दो व्यवसायों के साथ आने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा।’’

विज्ञापन

पीटर्स संयुक्त कारोबार के सीईओ के रूप में काम करेंगे। सौदे के तहत शटरस्टॉक के शेयरधारक अपने पास मौजूद कंपनी के प्रत्येक शेयर के लिए लगभग 28.85 अमेरिकी डॉलर नकद लेने का विकल्प चुन सकते हैं या गेटी इमेजेज के लगभग 13.67 शेयर ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शटरस्टॉक के शेयरधारकों के पास कंपनी के प्रत्येक शेयर के लिए गेटी इमेजेज के 9.17 शेयरों के साथ 9.50 अमेरिकी डॉलर नकद लेने का विकल्प भी होगा। संयुक्त कंपनी गेटी इमेजेज नाम को बनाए रखेगी और गेटी के टिकर प्रतीक के तहत न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed