{"_id":"67aaa5db9179e560e509a488","slug":"generative-ai-will-increase-the-productivity-of-it-sector-by-45-top-it-companies-are-using-ai-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे: जेनरेटिव एआई से 45% तक बढ़ेगी आईटी क्षेत्र की उत्पादकता, शीर्ष आईटी कंपनियां कर रहीं AI का इस्तेमाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सर्वे: जेनरेटिव एआई से 45% तक बढ़ेगी आईटी क्षेत्र की उत्पादकता, शीर्ष आईटी कंपनियां कर रहीं AI का इस्तेमाल
Tue, 11 Feb 2025 06:50 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:50 AM IST
सार
सर्वे में कहा गया है कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट भूमिकाओं में उत्पादकता में सबसे अधिक करीब 60 फीसदी वृद्धि होगी। इसके बाद बीपीओ सेवाओं में 52 फीसदी और आईटी परामर्श में 47 फीसदी सुधार होगा।
विज्ञापन
AI
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल 254 अरब डॉलर की भारतीय आईटी उद्योग की उत्पादकता अगले पांच साल में 43-45 फीसदी बढ़ा सकती है। उत्पादकता में यह वृद्धि 500 भूमिकाओं तक फैलेगी। कंसल्टिंग फर्म ईवाई इंडिया की ओर से किए गए एक सर्वे के मुताबिक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस जैसी शीर्ष आईटी कंपनियां नए प्रोजेक्ट में एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। शीर्ष आईटी कंपनियों के 89 फीसदी क्लाइंट ने जेनरेटिव एआई प्रोजेक्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है, जिनमें से 33 फीसदी पहले से ही उत्पादन में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। एजेंसी
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में सर्वाधिक वृद्धि संभव
सर्वे में कहा गया है कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट भूमिकाओं में उत्पादकता में सबसे अधिक करीब 60 फीसदी वृद्धि होगी। इसके बाद बीपीओ सेवाओं में 52 फीसदी और आईटी परामर्श में 47 फीसदी सुधार होगा। यह तिकड़ी (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बीपीओ सेवाएं और आईटी परामर्श) तकनीकी सेवाओं की समग्र उत्पादकता के सुधार में 50-60 फीसदी का योगदान देगी।
लागत घटाने और राजस्व बढ़ाने में भी मिलेगी मदद
ईवाई इंडिया के प्रौद्योगिकी परामर्श भागीदार अभिनव जोहरी ने कहा, कंपनियां प्रयोग से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर उत्पादन में एआई का उपयोग कर रही हैं। यह बदलाव एआई की क्षमता में उद्योग के विश्वास को दर्शाता है। सर्वे में शामिल अधिकारियों का कहना है कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल से न सिर्फ ईटी उद्योग को ग्राहक सेवा बढ़ाने में मदद मिल रही है, बल्कि लागत कम करने के साथ राजस्व वृद्धि में भी सुधार हो रहा है।